दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2500
दिल्ली की गलियों में एक ही चर्चा है, वो योजना जिसका वादा चुनाव के दौरान किया गया था, अब आखिरकार आकार लेने लगी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इसका नाम भी तय हो गया और नियम भी। अगर आप भी गूगल पर “Delhi Lakshmi Yojana kya hai” या “दिल्ली लक्ष्मी योजना कब शुरू होगी” खोज रहे हैं, तो यह लेख आपके सारे सवालों के जवाब देगा।
पहले इस स्कीम को महिला समृद्धि योजना के नाम से जाना जाता था। अब इसे नया नाम मिला है, दिल्ली लक्ष्मी योजना। दिल्ली जैसे शहर में जहां घर चलाने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, वहां हर महीने मिलने वाली एक तय रकम कई परिवारों के लिए राहत की तरह होगी। पुरानी दिल्ली से लेकर द्वारका और रोहिणी तक, हर इलाके की महिलाएं इस योजना को लेकर उत्सुक हैं और यही वजह है कि यह विषय पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
योजना का मकसद क्या है | Delhi Lakshmi Yojana kya Hai
दिल्ली सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाई जा रही है। घर की जरूरतें, बच्चों की पढ़ाई, छोटे-मोटे खर्च, इन सबमें एक तय मासिक सहायता महिलाओं को थोड़ी राहत दे सकती है। सरकार ने इसके लिए ₹5,100 करोड़ का बजट भी तय किया है, जो इस बात का संकेत है कि यह योजना बड़े स्तर पर लागू होने वाली है।
- हर पात्र महिला को हर महीने ₹2,500 सीधे बैंक खाते में मिलेंगे
- यह राशि Direct Benefit Transfer यानी DBT के जरिए बिना किसी बिचौलिए के दी जाएगी
कब से मिलेगा फायदा | Delhi Lakshmi Yojana Benifits
अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह योजना रक्षाबंधन के आसपास, यानी 28 अगस्त 2026 के करीब शुरू हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया के लिए एक अलग पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जहां महिलाएं घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी। हालांकि आधिकारिक तारीख अभी सरकार की ओर से घोषित नहीं की गई है, इसलिए जल्दबाजी में किसी भी वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी न भरें।
पात्रता की शर्तें क्या हैं, कौन से दस्तावेज़ लगेंगे और आवेदन कैसे करना होगा, इन सब पर हमने अलग-अलग विस्तृत लेख तैयार किए हैं ताकि आपको हर जानकारी एक ही जगह मिल सके।

Vijay is a journalist and content writer who explains Indian government welfare schemes, women’s empowerment, and social development. He helps people—especially women and families in underserved communities—understand government programs and policies so they can access the support they need.